Posts

Showing posts from August, 2020

SAWARIYA BHAJAN LYRICS साँवरिया भजन - तूने कहाँ लगाई इति बार अरे ओ साँवरिया

तूने कहाँ लगाई इति बार अरे ओ साँवरिया  १. भरी सभा में द्रोपदी पुकारे आकर चीर बड़ा जा अरे ओ  साँवरिया      तूने कहाँ लगाई इति बार अरे ओ साँवरिया  २. भरी सभा में नरसि पुकारे आकर भात भरा जा अरे ओ  साँवरिया      तूने कहाँ लगाई इति बार अरे ओ साँवरिया  ३. करमा बाई तुझे बुलाये आकर भोग लगा जा अरे ओ  साँवरिया      तूने कहाँ लगाई इति बार अरे ओ साँवरिया  ४. जहर का प्याला राणा ने भेजा जहर का अमृत बना दे अरे ओ  साँवरिया      तूने कहाँ लगाई इति बार अरे ओ साँवरिया  ५. महाभारत में अर्जुन पुकारे आकर ज्ञान सुना जा अरे ओ  साँवरिया      तूने कहाँ लगाई इति बार अरे ओ साँवरिया 

GANESH JI BHAJAN LYRICS गणेश जी भजन - हरी हरी दूर्वा में खेले गजानंद

 हरी हरी दूर्वा में खेले गजानंद कोई गोद में उठा लो  १. गोद में उठाने ब्रह्माजी भी आये , गोद में उठाने विष्णुजी भी आये      ब्रह्माणी जी मल - मल नहला रही रे कोई गोद में उठा लो      लक्ष्मीजी बागे पहना रही रे कोई गोद में उठा लो  २. गोद में उठाने राम जी भी आये , गोद में उठाने कृष्ण जी भी आये      सीता जी तिलक लगाए रही रे कोई गोद में उठा लो      राधे जी उनको सजा रही रे कोई गोद में उठा लो  ३. गोद में उठाने शंकर जी भी आये , गोद में उठाने सारे भक्त भी आये      गोरा जी दूध पीला रही रे कोई गोद में उठा लो           सखिया तो झूला झुला रही रे कोई गोद में उठा लो      हरी हरी दूर्वा में खेले गजानंद कोई गोद में उठा लो   

KRISHNA BHAJAN LYRICS कृष्णा भजन - मोहन से दिल क्यों लगाया हे ये मैं जानू या तू जाने

मोहन से दिल क्यों लगाया है ये मैं जानू या तू जाने  छलिया से दिल क्यों लगाया है ये मैं जानू या तू जाने  १. हर बात निराली हे उसकी ,हर बात में हे एक टेड़ापन      टेढ़े पर दिल क्यों आया है, ये मैं जानूँ या तू जाने  २. जितना मैंने तुझे याद किया , इस जग ने मुझे बदनाम किया      बदनामी का फल क्या पाया है ये मैं  जानूँ या तू जाने  ३. तेरे प्यार ने दिल दिवाना किया, मुझे इस जग ने बैगाना किया      मैंने क्या खोया क्या पाया है ये मैं जानू या तू जाने  ४. मिलता भी हे वो मिलता भी नहीं, नज़रो से वो हटता भी नहीं      ये कैसा जादू चलाया है ये मैं जानूँ या तू जाने  ५. जितना मैने उसे याद किया , उतना ही उसके रंग में रंगा      ये रंग भी उसी ने चढ़ाया है ये मैं जानूँ या वो जाने  ६. मोहन का एक सहारा हे, वो अन्तर्यामी हमारा हे      वो मेरे दिल का प्यारा है ये में जानूँ या तू जाने 

RAM BHAJAN LYRICS (RAMAYAN ) राम भजन - शिक्षा दे रही जी हमको रामायण प्यारी

   शिक्षा दे रही जी हमको रामायण प्यारी     रामायण प्यारी हमको रामायण प्यारी  १. राजपाठ की गेंद बनाई खेले दोउ भाई     इधर राम हे उधर भरत हे दोनों ने ठोकर मारी     शिक्षा दे रही जी हमको रामायण प्यारी  २. पिता की आज्ञा मान राम ने करी वन की तैयारी      आजकाल के बेटे देखो पिता को देते गाली      शिक्षा दे रही जी हमको रामायण प्यारी  ३. राम को जाते देख सिया ने करी वन की तैयारी      आजकाल की नारी देखो राजभोग की प्यासी      शिक्षा दे रही जी हमको रामायण प्यारी  ४. राम को जाते देख लखन ने करी वन की तैयारी       आजकाल के भाई देखो लड़े मुकदमा बाजी       शिक्षा दे रही जी हमको रामायण प्यारी  ५. लक्ष्मण भैया देखो सिया को माता कहकर बोले      आजकाल के देवर देखो भाभी को अधनार बनावे      शिक्षा दे रही जी हमको रामायण प्यारी  ६. हनुमान जी ऐसे थे जो बाल ब्रह्मचारी       आ...

BHOG BHAJAN LYRICS भोग - बाजरा की रोटी खाले श्याम चूरमा ने भूल जावेगो

 बाजरा की रोटी खाले श्याम चूरमा ने भूल जावेगो    तर्ज -  होलिया में उड़े रे गुलाल  १. जाटनी के हाथ की बनी रे कमाल की      हांड़ी भर लायी कान्हा कड़ी और छाछ की      मिठो मिठो गुड़ लायी श्याम चूरमा ने भूल जावेगो   २. बाजरो हे एसो कान्हा ठण्ड नहीं लागेगी      दस बीस कोस कान्हा भागतो ही जावेगो      जोड़ा में आवेगी थारे जान चूरमा ने भूल जावेगो   ३. बाजरा की रोटी साग दहीं को सबडको         खाएके मारेगो कान्हा मूंछ के रगड़को       अरे रोटी को करेगा गुणगान चूरमा ने भूल जावेगो        बाजरा की रोटी खले श्याम चूरमा ने भूल जावेगो  

TULSI BHAJAN LYRICS तुलसी भजन - तुलसी से ब्याह रचाई रहयो रे

तुलसी से ब्याह रचाई रहयो रे राधे को सांवरियो   तुलसी से ब्याह रचाई रहयो रे श्यामा को सांवरियो  तर्ज - भक्तो को दर्शन दे गयी रे एक छोटी सी कन्या  १. राधे पूंछे श्याम टीका मेरा कहाँ हे     टीका मेरा कहाँ श्याम झुमकी मेरी कहाँ हे     तुलसी को जाके पहनाये रहयो रे राधे को सांवरियो     तुलसी से ब्याह रचाई रहयो रे राधे को सांवरियो  २. राधे पूंछे श्याम हरवा मेरा कहाँ हे       हरवा मेरा कहाँ श्याम चुड़ला मेरा कहाँ हे      तुलसी को जाके पहनाये रहयो रे राधे को सांवरियो       तुलसी से ब्याह रचाई रहयो रे राधे को सांवरियो  ३. राधे पूंछे श्याम पायल मेरी कहाँ हे      पायल मेरी कहाँ श्याम चुनर मेरी कहाँ हे       तुलसी को जाके पहनाये रहयो रे राधे को सांवरियो        तुलसी से ब्याह रचाई रहयो रे राधे को सांवरियो      

KISHNA BHAJAN LYRICS कृष्णा भजन - अपना बना ले मुझे ओ राधे के सांवरिया

अपना बना ले मुझे ओ राधे के सांवरिया   १. राधे के सांवरिया के घुंगर वाले बाल है      जुड़ा बना ले मुझे ओ राधे के सांवरिया   २ . राधे के सांवरिया के बड़ी - बड़ी अंखिया      कजरा बना ले मुझे ओ राधे के सांवरिया   ३. राधे के सांवरिया के पतले -पतले होंठ है      लाली बना ले मुझे ओ राधे के सांवरिया    ४. राधे के सांवरिया के छोटे- छोटे हाथ है       मुरली बना ले मुझे ओ राधे के सांवरिया   ५. राधे के सांवरिया के छोटे- छोटे पैर है       पायल बना ले मुझे ओ राधे के सांवरिया        

RAJA BALI BHAJAN LYRICS राजा बलि भजन - राजा बलि मत दे रे दान जमीं का

राजा बलि मत दे रे दान जमीं को  राजा बलि मत दे रे दान जमीं को   तू जाने ये आया रे ब्राह्मण ,रूप हे रे हरी को  राजा बलि मत दे रे दान जमीं को  याने ही तो राजा रावण छलिया ,रूप धर्यो रे तपसि को  राजा बलि मत दे रे दान जमीं को  याने ही तो राजा कंस छलिया , रूप धर्यो रे बालक को  राजा बलि मत दे रे दान जमीं को  याने ही तो हिरण्यकश्यप छलिया , रूप धर्यो रे नरसिंह को  राजा बलि मत दे रे दान जमीं को  तो ये राजा बलि छलने आये , रूप धर्यो रे वामन को  राजा बलि मत दे रे दान जमीं को 

RAM BHAJAN LYRICS श्री राम से कहना रे हनुमत अब ना बचेगी जानकी

श्री राम से कहना रे हनुमत अब ना बचेगी जानकी श्री राम से कहना रे हनुमत अब ना बचेगी जानकी तर्ज - सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया। १. बीस भुजा दस शीश उसके कैसे बचेगी जानकी     बीस भुजा दस शीश उसके कैसे बचेगी जानकी     श्री राम से कहना रे हनुमत अब ना बचेगी जानकी २. लक्ष्मण का कहना ना माना, आज्ञा न मानी श्री राम की     इसकी सजा मिली हे मुझको बाजी लगादि अब जान की     श्री राम से कहना रे हनुमत अब ना बचेगी जानकी ३. मत रो माता जनक नंदिनी ,दशा न देखि जाये आपकी     पल में गिरादु सोने की लंका ,आज्ञा नहीं श्री राम की     श्री राम से कहना रे हनुमत अब ना बचेगी जानकी ४. भुख लगी फल खाऊ माता , आज्ञा मुझे दो आपकी     नीचे गिरे फल खाना न हनुमत , आन ना जाये श्री राम की     श्री राम से कहना रे हनुमत अब ना बचेगी जानकी

SHIV JI BHAJAN LYRICS शिव जी भजन - दुखिया की विनती सुनले रे

    दुखिया की विनती सुनले रे शिव शंकर डमरू वाला      भगता की विनती सुनले रे शिव शंकर डमरू वाला  १. म्हारे घर में गरीबी भारी कोई बात सुने ना म्हारी      परण्या ने सेठ बणा दे रे खुल जाये किस्मत का ताला      भगता की विनती सुनले रे शिव शंकर डमरू वाला  २. म्हसे बाझड़ बाझड़ खेवे म्हारे बोल कालजे बैवे      म्हने सुन्दर लालो दे दे रे शिव शंकर डमरू वाला      भगता की विनती सुनले रे शिव शंकर डमरू वाला  ३. थे कैलाश पूरी का राजा थाके बाजे नौबत बाजा      म्हारी नैया पार लगादे रे शिव शंकर डमरू वाला      भगता की विनती सुनले रे शिव शंकर डमरू वाला      दुखिया की विनती सुनले रे शिव शंकर डमरू वाला 

HANUMAN BHAJAN LYRICS हनुमान जी भजन - बजरंग हमारी नैया को तुम पार लगाओगे

    बजरंग हमारी नैया को तुम पार लगाओगे      दुखियों दीनों का संकट क्षण में दूर भगाओगे      बजरंग हमारी नैया को तुम पार लगाओगे  १. लंका में जनक दुलारी, थी विरह दुखी से भारी      गोदी में मुद्रिका डाल उनके कष्ट मिटाओगे      बजरंग हमारी नैया को तुम पार लगाओगे        दुखियों दीनों का संकट क्षण में दूर भगाओगे  २. मेघनाथ ने बाण चलाया वाके सीने बीच समाया      संजीवन बूँटी लाकर उनके प्राण बचाओगे      हनुमान हमारी नैया को तुम पार लगाओगे      दुखियों दीनों का संकट क्षण में दूर भगाओगे  ३. हे भरत दुखी तन मन से यु वचन कहे श्री मुख से      वन से आगये हें रघुराई ऐसे वचन सुनाओगे      बजरंग हमारी नैया को तुम पार लगाओगे      दुखियों दीनों का संकट क्षण में दूर भगाओगे