RAM BHAJAN LYRICS (RAMAYAN ) राम भजन - शिक्षा दे रही जी हमको रामायण प्यारी
शिक्षा दे रही जी हमको रामायण प्यारी
रामायण प्यारी हमको रामायण प्यारी
१. राजपाठ की गेंद बनाई खेले दोउ भाई
इधर राम हे उधर भरत हे दोनों ने ठोकर मारी
शिक्षा दे रही जी हमको रामायण प्यारी
२. पिता की आज्ञा मान राम ने करी वन की तैयारी
आजकाल के बेटे देखो पिता को देते गाली
शिक्षा दे रही जी हमको रामायण प्यारी
३. राम को जाते देख सिया ने करी वन की तैयारी
आजकाल की नारी देखो राजभोग की प्यासी
शिक्षा दे रही जी हमको रामायण प्यारी
४. राम को जाते देख लखन ने करी वन की तैयारी
आजकाल के भाई देखो लड़े मुकदमा बाजी
शिक्षा दे रही जी हमको रामायण प्यारी
५. लक्ष्मण भैया देखो सिया को माता कहकर बोले
आजकाल के देवर देखो भाभी को अधनार बनावे
शिक्षा दे रही जी हमको रामायण प्यारी
६. हनुमान जी ऐसे थे जो बाल ब्रह्मचारी
आजकाल के छोटे बच्चे हो गए अत्याचारी
शिक्षा दे रही जी हमको रामायण प्यारी
Comments
Post a Comment