HANUMAN BHAJAN LYRICS हनुमान जी भजन - बजरंग हमारी नैया को तुम पार लगाओगे

    बजरंग हमारी नैया को तुम पार लगाओगे 
    दुखियों दीनों का संकट क्षण में दूर भगाओगे 
    बजरंग हमारी नैया को तुम पार लगाओगे 

१. लंका में जनक दुलारी, थी विरह दुखी से भारी 
    गोदी में मुद्रिका डाल उनके कष्ट मिटाओगे 
    बजरंग हमारी नैया को तुम पार लगाओगे  
     दुखियों दीनों का संकट क्षण में दूर भगाओगे 

२. मेघनाथ ने बाण चलाया वाके सीने बीच समाया 
    संजीवन बूँटी लाकर उनके प्राण बचाओगे 
    हनुमान हमारी नैया को तुम पार लगाओगे 
    दुखियों दीनों का संकट क्षण में दूर भगाओगे 

३. हे भरत दुखी तन मन से यु वचन कहे श्री मुख से 
    वन से आगये हें रघुराई ऐसे वचन सुनाओगे 
    बजरंग हमारी नैया को तुम पार लगाओगे 
    दुखियों दीनों का संकट क्षण में दूर भगाओगे 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

RAJA BALI BHAJAN LYRICS राजा बलि भजन - राजा बलि मत दे रे दान जमीं का

GANESH JI BHAJAN LYRICS गणेश जी भजन - हरी हरी दूर्वा में खेले गजानंद

SHIV BHAJN LYRICS शिव भजन -पार्वती बोली भोले से ऐसा महल बना दो ना