RAM BHAJAN LYRICS राम भजन - मेरे राम दया के सागर है

मेरे राम दया के सागर है  , मेरी बिगड़ी बनाये  तो जाने। 

तर्ज - बिन पिए नशा चढ़ जाता है ,जब सूरत देखु भोले की

१. त्रेता में आये तो क्या आये , द्वापर में आये तो क्या आये 
   कलयुग में आये तो जाने , मेरी बिगड़ी बनाये  तो जाने
   मेरे राम दया के सागर है  , मेरी बिगड़ी बनाये  तो जाने। 

२. आयोध्या में आये तो क्या आये , मथुरा में आये तो क्या आये 
    मेरे घर में आये तो जाने  , मेरी बिगड़ी बनाये  तो जाने
    मेरे राम दया के सागर है  , मेरी बिगड़ी बनाये  तो जाने। 

३. मंदिर में आये तो क्या आये , मूरत में आये तो क्या आये 
    मेरे दिल में आये तो जाने , मेरी बिगड़ी बनाये  तो जाने
    मेरे राम दया के सागर है  , मेरी बिगड़ी बनाये  तो जाने। 

४. पूजा में आये तो क्या आये , आरती में आये तो क्या आये 
    कीर्तन में आये तो जाने , मेरी बिगड़ी बनाये तो जाने 
    सत्संग में आये तो जाने , मेरी बिगड़ी बनाये तो जाने।  
   मेरे राम दया के सागर है  , मेरी बिगड़ी बनाये  तो जाने। 

Comments