MATA JI BHAJAN /AMBE MATA BHAJAN LYRICS माता जी भजन - अम्बे मैया दुर्गा मैया लाज की रखईया
अम्बे मैया दुर्गा मैया लाज की रखईया
अम्बे मैया दुर्गा मैया लाज की रखईया
१. माता देना पिता देना ओर देना बहनिया
एक मैया ऐसा देना राखी का बंधइया
अम्बे मैया दुर्गा मैया लाज की रखईया
२. सास देना ससुर देना और देना ननदिया
एक मैया ऐसा देना होली का खिलइया
अम्बे मैया दुर्गा मैया लाज की रखईया
३. लाल लाल चूनर देना और देना सिंदुरिया
एक मैया ऐसा देना जीवन का खिवईया
अम्बे मैया दुर्गा मैया लाज की रखईया
४. गैया देना बछड़ा देना और देना चरइया
एक मैया ऐसा देना दूध का पिवइया
अम्बे मैया दुर्गा मैया लाज की रखईया
Very nice
ReplyDelete