Posts

Showing posts from September, 2020

RAM BHAJAN LYRICS राम भजन - राम से बड़ा राम का नाम

    राम से बड़ा राम का नाम     अंत में यही आएगा काम।  राम ........  १. जिस सागर को बिना सेतु के लाँघ सके न राम      लाँघ गए हनुमान उसी को, लाँघ गए हनुमान उसी को      लेकर राम का नाम।  राम ........  २. वो अभिमानी डूब जायेगे जा मुख नहीं हे राम       वो पत्थर भी तर जायेंगे ,वो पत्थर भी तर जायेंगे      जा पर लिखा राम का नाम।  राम ........  ३.  नाभि को तो चिंता हो रही नाम न हो बदनाम       द्रोपदी ने जब नाम पुकारा,  द्रोपदी ने जब नाम पुकारा      झट आ गये घनश्याम ।  राम ........  ४.  सुमिरीथ नाम रूप बिन देखे कौड़ी लगे न लगे छदाम       नाम के बांधे बंध आएंगे ,नाम के बांधे बंध आएंगे       आखिर एक दिन राम  ।  राम ........ 

GANESH JI BHAJAN LYRICS गणेश जी भजन - जय हो जय हो गजानंद तुम्हारी

    जय हो जय हो गजानंद तुम्हारी      कैसे करते हो मूसक सवारी  १. काज देवन के तुमने सवाँरे      शिव शंकर के तुम बड़े प्यारे      और गोरा तुम्हारी महतारी        जय हो जय हो गजानंद तुम्हारी      कैसे करते हो मूसक सवारी  २. विघ्न बांधा मिटने वाले      अपने भक्तो के हो रखवाले      तुम आदि देव अवतारी      जय हो जय हो गजानंद तुम्हारी      कैसे करते हो मूसक सवारी  ३. प्रथम पूजन का भाग ये पाया      सबका भाग तुमने बनाया      हम आये शरण तुम्हारी      जय हो जय हो गजानंद तुम्हारी      कैसे करते हो मूसक सवारी